सुशासन तिहार शिविर में जनसमस्याओं का समाधान, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
जोन-9 के जनसमस्या निवारण शिविर में जनप्रतिनिधियों ने सुनी समस्याएं, आवास स्वीकृति पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का किया वितरण
रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत नगर निगम जोन-9 के सात वार्डों के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन पॉम बेलाजियो के सामने स्थित गारमेंट फैक्ट्री परिसर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, निगम आयुक्त संबित मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों से अवैध नल कनेक्शनों को तत्काल नियमित कराने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर अवैध कनेक्शनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों में विकास कार्य और बल्क कनेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने जोन कमिश्नर को सुशासन तिहार में आवेदनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं के लोगों द्वारा भी शिविर में आवेदन प्रस्तुत करना सुशासन तिहार के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। वहीं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार एक माह के भीतर निराकरण किया जाएगा।

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। परिवहन विभाग द्वारा 12 नागरिकों को लर्निंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को ई-श्रम कार्ड तथा खाद्य विभाग द्वारा 11 पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए गए। इनमें अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल श्रेणी के हितग्राही शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कृषि विभाग ने किसानों को हरी खाद एवं कीट सामग्री वितरित की।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। किशोरी बालिका योजना के तहत बालिकाओं को स्वच्छता किट भी वितरित की गई।

यह जनसमस्या निवारण शिविर कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड, महर्षि वाल्मीकि वार्ड और लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल की गई।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






