नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इबोला वायरस को लेकर ओडिशा सरकार अलर्ट, एम्स भुवनेश्वर में आइसोलेशन बेड आरक्षित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इबोला वायरस को लेकर ओडिशा सरकार अलर्ट, एम्स भुवनेश्वर में आइसोलेशन बेड आरक्षित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

युगांडा से आई महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद बढ़ाई गई निगरानी, हवाईअड्डों पर सख्त जांच व्यवस्था लागू

भुवनेश्वर ACGN:- इबोला वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। युगांडा से बेंगलुरु पहुंची एक महिला में इबोला जैसे लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। महिला को आइसोलेशन में रखा गया है तथा उसके नमूनों को जांच और पुष्टि के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया है।
इसी बीच ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एम्स भुवनेश्वर को विशेष निर्देश जारी करते हुए भुवनेश्वर हवाईअड्डे से आने वाले संभावित संदिग्ध मरीजों के लिए छह से आठ आइसोलेशन बेड आरक्षित रखने को कहा है। इस संबंध में एम्स के निदेशक को औपचारिक पत्र भी भेजा गया है।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इबोला जैसे गंभीर संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रारंभिक पहचान, क्वारंटीन और आइसोलेशन सबसे प्रभावी उपाय हैं। किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर उसे तत्काल एम्स भुवनेश्वर भेजा जाएगा, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार और परीक्षण किया जाएगा।


राज्य सरकार ने भविष्य की संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यदि संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़ती है तो आइसोलेशन और उपचार सुविधाओं का विस्तार राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में भी किया जा सकता है।


उधर बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पिछले तीन दिनों से निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। विदेश से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है तथा पिछले 21 दिनों के यात्रा इतिहास की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और हवाईअड्डा प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी यात्री में इबोला के लक्षण पाए जाते हैं अथवा उसके संक्रमित क्षेत्र के संपर्क में आने की जानकारी मिलती है तो निर्धारित स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाएगी। संबंधित व्यक्ति को अलग रखकर चिकित्सकीय निगरानी में भेजा जाएगा।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि समय रहते की गई सतर्कता और प्रभावी निगरानी संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी उद्देश्य से ओडिशा सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now