नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनहित की आवाज बने युवा पार्षद रोशन सोनी, दाऊपारा का बंद पड़ा शौचालय शुरू कराने उठाई मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनहित की आवाज बने युवा पार्षद रोशन सोनी, दाऊपारा का बंद पड़ा शौचालय शुरू कराने उठाई मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निर्माण पूरा, लेकिन सुविधा बंद; नागरिकों, महिलाओं और व्यापारियों को हो रही परेशानी

मुंगेली ACGN:- नगर के दाऊपारा क्षेत्र में निर्मित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कई माह पूर्व पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक इसे आम जनता के उपयोग के लिए शुरू नहीं किया गया है। इस महत्वपूर्ण जनसुविधा के बंद पड़े रहने से स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, व्यापारियों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर युवा पार्षद रोशन सोनी ने जनहित में पहल करते हुए नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है।

पार्षद रोशन सोनी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर दाऊपारा स्थित सार्वजनिक शौचालय को तत्काल प्रारंभ कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दाऊपारा नगर का एक घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के साथ-साथ प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद सार्वजनिक शौचालय बंद रहने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया, लेकिन निर्माण पूर्ण होने के बाद भी उसका उपयोग शुरू नहीं होना चिंता का विषय है। यदि जनसुविधाओं का लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंचेगा तो ऐसे निर्माण कार्यों का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
रोशन सोनी ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि शेष औपचारिकताओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा कर शौचालय को आम नागरिकों के लिए खोला जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि हजारों लोगों की दैनिक आवश्यकता से जुड़ा विषय है।

गौरतलब है कि युवा पार्षद रोशन सोनी लगातार अपने वार्ड और शहर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। दाऊपारा शौचालय को शुरू कराने की उनकी मांग को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का भी समर्थन मिल रहा है। लोगों का मानना है कि शौचालय शुरू होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी नगर पालिका प्रशासन से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द दाऊपारा स्थित शौचालय को चालू किया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो सके।

सवाल यह है कि जब शौचालय का निर्माण कार्य महीनों पहले पूरा हो चुका है, तो आखिर इसे जनता के लिए कब खोला जाएगा? क्या नगर पालिका प्रशासन इस जनहित के मुद्दे पर त्वरित निर्णय लेकर नागरिकों को राहत देगा?

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now