नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रह्मपुर में 50 बिस्तरों वाला आधुनिक पशु चिकित्सालय बनाने की उठी मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ब्रह्मपुर में 50 बिस्तरों वाला आधुनिक पशु चिकित्सालय बनाने की उठी मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्रह्मपुर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

बीमार और घायल जानवरों के बेहतर इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले अस्पताल की जरूरत

ब्रह्मपुर ACGN:- दक्षिण ओड़िशा के प्रमुख पशु चिकित्सा केंद्र के रूप में पहचान रखने वाला ब्रह्मपुर पशु चिकित्सालय वर्तमान में सीमित संसाधनों के बीच हजारों पशुओं के उपचार का केंद्र बना हुआ है। हर दिन ब्रह्मपुर और आसपास के क्षेत्रों से गाय, बकरी, कुत्ते, बिल्ली सहित अनेक बीमार और घायल जानवर यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में घायल और बेसहारा पशुओं के लिए भी यह अस्पताल एकमात्र सहारा बना हुआ है।


हालांकि बढ़ती जरूरतों के बावजूद ब्रह्मपुर में अब तक गंभीर रूप से घायल और बीमार जानवरों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कोई बड़ा पशु चिकित्सालय उपलब्ध नहीं है। पर्याप्त बिस्तरों और आधुनिक उपचार सुविधाओं के अभाव में कई पशुओं को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उनकी जान पर बन आती है। सर्जरी के बाद पशुओं की देखभाल और रिकवरी के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से चिकित्सकों को कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है।


पशु प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ब्रह्मपुर में जल्द से जल्द 50 बिस्तरों वाला आधुनिक पशु चिकित्सालय स्थापित किया जाना चाहिए। अस्पताल में आपातकालीन उपचार, सर्जरी, रिकवरी वार्ड तथा गंभीर रूप से घायल पशुओं के लिए विशेष देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। आवारा और सड़क दुर्घटनाओं में घायल पशुओं के लिए अलग रिकवरी वार्ड बनाए जाने की भी मांग की गई है।


जानकारों का मानना है कि इस तरह का आधुनिक अस्पताल केवल ब्रह्मपुर ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण ओड़िशा के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना साबित होगा। इससे पशुपालकों और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से पशुओं का स्वास्थ्य सुधरेगा, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुपालन आधारित आय में भी वृद्धि होगी।


पशु प्रेमी लालतेंदू चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने राज्य सरकार और पशुधन विकास विभाग से मांग की है कि ब्रह्मपुर में 50 बिस्तरों वाले आधुनिक पशु चिकित्सालय के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। उनका कहना है कि समय रहते यह पहल की गई तो हजारों बेसहारा और घायल पशुओं को नया जीवन मिल सकेगा तथा पशु कल्याण के क्षेत्र में ओड़िशा एक नई मिसाल कायम करेगा।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now