नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पर्यटन के जरिए नई पहचान गढ़ेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 500 करोड़ के निवेश से बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं

रायपुर ACGN:- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा मिलने के बाद राज्य में निवेश की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं और इसी क्रम में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बड़े निवेश के प्रस्ताव सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध धरोहर है, जिसे दुनिया के सामने लाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हों।
बैठक में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में लगभग 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की इच्छा जताई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह निवेश पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है और सभी प्रक्रियाओं को सरल व पारदर्शी बनाया गया है। उद्योग विभाग द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि 500 करोड़ से अधिक निवेश या 1000 से अधिक रोजगार सृजन करने वाले निवेशकों को विशेष प्रोत्साहन नीति के तहत अतिरिक्त लाभ दिए जाएंगे।
सरकार का मानना है कि बेहतर नीति, प्राकृतिक संसाधन और निवेश अनुकूल माहौल के चलते छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now