लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी
निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने दिए सख्त निर्देश
रायगढ़ ACGN:- लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और विभागीय अधिकारियों से दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और स्पष्ट कहा कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
सचिव श्री बंसल ने रायगढ़ सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग के सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में टिकाऊपन और उपयोगिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए।

बैठक में उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, प्रयास आवासीय स्कूल, कामकाजी महिला छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा जल्द कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






