उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सामूहिक विवाह में 9 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
खुड़िया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्र में विकास कार्यों की दी जानकारी
लोरमी ACGN:- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज लोरमी विधानसभा के ग्राम खुड़िया में आयोजित छत्तीसगढ़ साकत पनिका समाज के समरसता महासम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित 9 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खुड़िया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि खुड़िया सहित पूरे लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई रफ्तार दिखाई दे रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर, जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


