नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर और कम्प्रेसर चोरी करने वाला आरोपी पूंजीपथरा पुलिस की गिरफ्त में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

गेरवानी स्कूल से सिलिंग फैन, वायर और कम्प्रेसर चोरी करने वाला आरोपी पूंजीपथरा पुलिस की गिरफ्त में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

चोरी का सामान बेचते घूमते समय आरोपी गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी

रायगढ़ ACGN:- गेरवानी स्थित शासकीय विद्यालय में हुई चोरी के मामले का पूंजीपथरा पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है। आरोपी चोरी का सामान बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती टी.सी. बाअ द्वारा 04 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 30 अप्रैल को विद्यालय बंद होने के बाद 4 मई को जब स्टाफ वापस लौटा तो चैनल गेट का ताला टूटा मिला और विद्यालय परिसर से तीन सिलिंग फैन, तीन वाटर कूलर के कम्प्रेसर, सीसीटीवी वायरिंग तथा लगभग 120 मीटर विद्युत वायरिंग चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई। इस पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि गेरवानी क्षेत्र में दो संदिग्ध व्यक्ति बिजली तार के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर थाना पूंजीपथरा पुलिस और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान पिता बब्बू खान उम्र 36 वर्ष निवासी मौदहापारा वार्ड क्रमांक 31 मस्जिद के पास थाना जूटमिल को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राजू के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए कम्प्रेसर और फैन छिपाकर रखे गए थे तथा कुछ तार 1000 रुपये में बेच दिए गए, जिसमें से 500 रुपये खर्च कर दिए गए और शेष राशि पुलिस ने जब्त कर ली। आरोपी की निशानदेही पर गेरवानी जंगल से चोरी का बोर पंप वायर भी बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी आमीर खान उर्फ मोनु खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, वहीं फरार आरोपी राजू की तलाश जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव एवं एएसआई उमाशंकर विश्वाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now