नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीडब्ल्यूडी सचिव का मैदानी दौरा, सड़कों और भवनों के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीडब्ल्यूडी सचिव का मैदानी दौरा, सड़कों और भवनों के कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गुणवत्ता, समय-सीमा और जवाबदेही पर जोर, लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा लापरवाह ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुर-जांजगीर-चांपा ACGN:- लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को बिलासपुर तथा जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास के दौरान सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करना है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, बेहतर समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।


श्री बंसल ने बिलासपुर में नेहरू चौक से दर्रीघाट तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और ठेकेदारों से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कार्य की गति बढ़ाने और जल्द से जल्द इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क किनारे सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई तथा डिवाइडरों की दीवारों एवं ग्रिल्स के रंग-रोगन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।


इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कोनी-मोपका बायपास, जयरामनगर रेलवे ओवरब्रिज, जयरामनगर-सीपत रोड बायपास, उच्च न्यायालय परिसर में ऑडिटोरियम, नए जेल भवन तथा बोदरी में न्यायालयीन प्रकरणों के ओआईसी के लिए प्रस्तावित विश्राम भवन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश दिए।


जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने पर जोर दिया। उन्होंने बरसात से पहले सड़कों के पेच रिपेयर का कार्य पूरा करने तथा ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों का परीक्षण कर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आम लोगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।


बैठक में श्री बंसल ने प्रशासनिक सुविधा और कार्यों की बेहतर निगरानी के लिए जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले में लोक निर्माण विभाग के दो-दो संभाग स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार कर 31 जुलाई तक प्राक्कलन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।


उन्होंने जांजगीर कलेक्टोरेट के नए भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाने, परिसर के समग्र विकास की कार्ययोजना तैयार करने तथा ऑडिटोरियम रिनोवेशन कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं पामगढ़-डोंगाकोर बायपास परियोजना को प्राथमिकता में रखते हुए शीघ्र कार्य प्रारंभ कराने तथा प्रस्तावित द्रुतगामी सड़कों के प्राक्कलन 30 जून तक भेजने को कहा।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नियमों के अनुसार ऐसे ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और आवश्यक होने पर अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठकों और निरीक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत, एन.के. लाल, जे.पी. तिग्गा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर। जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now