नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर |  छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में लोगों को डरा-धमका रहा था आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

रायपुर ACGN:- रायपुर ग्रामीण जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोईरझिटी में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान चाकू लहराकर लोगों में भय और दहशत का माहौल बनाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 की रात्रि ग्राम बोईरझिटी में क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। इसी दौरान ग्राम अल्दा निवासी छबी कुमार विश्वकर्मा हाथ में चाकू लेकर वहां मौजूद लोगों को डरा-धमका रहा था। उसकी हरकतों से प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना तिल्दा नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके पास से चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तिल्दा नेवरा पुलिस क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही है। गुंडा-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और अड्डेबाजों पर विशेष नजर रखते हुए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिक सुरक्षित माहौल में रह सकें।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान छबी कुमार विश्वकर्मा पिता बसंत विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अल्दा, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now