नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसों में फरिश्ता बने 5 नेकदिल नागरिकों का सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क हादसों में फरिश्ता बने 5 नेकदिल नागरिकों का सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 98171193039 48009

संवाददाता अनादि पांडेय

घायलों की जान बचाने वाले ‘गुड सेमेरिटन’ को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले पांच गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज के युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आएं और मानवता का परिचय दें।
गोल्डन आवर में मदद से बच सकती है जान
यातायात पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा ‘गोल्डन आवर’ माना जाता है। इस दौरान घायल को अस्पताल पहुंचाने या प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने से अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है। लेकिन कानूनी झंझट के डर से कई लोग मदद के लिए आगे नहीं आते, जिससे कई बार घायल समय पर उपचार नहीं मिलने से दम तोड़ देते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सम्मान
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले लोगों को ‘गुड सेमेरिटन’ यानी नेक व्यक्ति की श्रेणी में रखकर उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने मई 2026 में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने वाले पांच नागरिकों को सम्मानित किया।
इन 5 नेक व्यक्तियों को मिला सम्मान


गगनदीप सिंह अरोरा – विधानसभा रोड स्थित वीआईपी टर्निंग पर स्कूटी से गिरी महिला की मदद कर परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया।
राजेश कुमार चौधरी – सड़क दुर्घटना में घायल बाइक चालक को डायल-112 की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
हेमचंद यादव – ओला शोरूम के पास दुर्घटना में घायल दो लोगों को तत्काल उपचार दिलाने में मदद की।
करणदीप सिंह – राजभवन के पास ऑटो दुर्घटना में घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गोपेन्द्र धनगर – नूतन स्कूल के पास कार दुर्घटना में घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।

शहरभर में लगेगी गुड सेमेरिटन की होर्डिंग्स
पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन सम्मानित नागरिकों की प्रेरणादायक कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए जयस्तंभ चौक, कलेक्ट्रेट गेट, मरीन ड्राइव, श्रीराम मंदिर क्षेत्र, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की समय पर मदद करना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। समाज के अधिक से अधिक लोग आगे आएं, ताकि किसी की जान सिर्फ इसलिए न जाए क्योंकि उसे समय पर सहायता नहीं मिल सकी।

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
जनहित और सकारात्मक पहल को समर्पित।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now