नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार न्यायालय ने भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दुर्ग |छत्तीसगढ़


By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अरविंद तिवारी

फर्जी व्हाट्सएप डीपी से 20 लाख की ठगी करने वाले आरोपी एसीसीयू और सुपेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दबोचे गए

दुर्ग ACGN:- फर्जी व्हाट्सएप डीपी लगाकर लगभग बीस लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले छह आरोपियों को एसीसीयू टीम एवं थाना सुपेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
मामले की जानकारी के अनुसार प्रार्थी यश बत्रा निवासी सुंदर नगर भिलाई द्वारा थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनकी कंपनी साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कंपनी डायरेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाई गई और विश्वास में लेकर लगभग 20 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करा लिए गए।
जांच में सामने आया कि कंपनी में पहले से डायरेक्टरों के बीच लेनदेन के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित था, जिसमें आवश्यकता अनुसार राशि भेजने के निर्देश दिए जाते थे। इसी प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों ने फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने तकनीकी जांच प्रारंभ की और बैंक खातों एवं कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे और फर्जी बैंक खाते खुलवाकर कमीशन के लालच में साइबर ठगी की राशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी करते थे।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग शहरों में होटल और किराये के मकानों में रहकर पहचान छिपाते हुए साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे और आपस में रकम का बंटवारा करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगद राशि, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now