तोरवा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान बीट मीटिंग में लोगों को ठगी से बचाव की दी जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
साइबर ठगी डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव हेतु नागरिकों को किया गया जागरूक
बिलासपुर ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले में बीट प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, आमजन से संवाद स्थापित करने और बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा साईधाम कॉलोनी क्षेत्र में बीट मीटिंग आयोजित कर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों जैसे फर्जी लिंक, व्हाट्सएप कॉल, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी बैंक अधिकारी, केवाईसी अपडेट, निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण या यूपीआई पिन साझा न करें तथा स्वयं को अधिकारी बताकर डराने वाले कॉल से सावधान रहें। साथ ही फर्जी दुर्घटना या गिरफ्तारी की सूचना देकर होने वाली ठगी से बचने की भी अपील की गई।
साइबर सुरक्षा के तहत मजबूत पासवर्ड उपयोग करने, अनजान एप डाउनलोड न करने और स्क्रीन शेयरिंग एप से बचने की सलाह दी गई। साथ ही किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करने तथा नजदीकी थाना से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
बीट मीटिंग के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल और व्यवहारिक तरीके से समाधान किया गया। तोरवा पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न बीटों में लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोग सतर्क रहकर साइबर ठगी से सुरक्षित रह सकें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






