मोटरसाइकिल हटाने की बात पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एक मध्यप्रदेश से दबोचा गया
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
लोहे के चूड़े से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
बिलासपुर ACGN:- थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा भी जप्त किया गया है।
मामले के अनुसार दिनांक 24.05.2026 की रात्रि लगभग 08:20 बजे प्रार्थी अयन पाटले बाजार गया हुआ था, तभी मोटरसाइकिल हटाने की बात पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने प्रार्थी के सिर पर लोहे के चूड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रार्थी का भाई अमन पाटले मौके पर पहुंचा, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी निर्मल पासी मध्यप्रदेश के महूरी क्षेत्र में छिपा हुआ है, जहां पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी शिवम पासी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का चूड़ा भी जप्त किया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































