नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जूनागढ़ में अनाज मंडी का शुभारंभ किसानों को मिली बड़ी राहत धान बिक्री की सुविधा शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जूनागढ़ में अनाज मंडी का शुभारंभ किसानों को मिली बड़ी राहत धान बिक्री की सुविधा शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी |ओडिशा


By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- चम्पक अग्रवाल, जूनागढ़ ब्यूरो

आरएमसी यार्ड में नई मंडी शुरू होने से मेरियाबंदली, बलदियामल और भैरिगुडा क्षेत्र के किसानों को लाभ

कालाहांडी ACGN:- जूनागढ़ प्राथमिक कृषि सहकारी समिति द्वारा कालाहांडी जिले के जूनागढ़ आरएमसी यार्ड में अनाज मंडी का उद्घाटन किया गया। इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के किसानों को अपनी धान फसल बेचने में बड़ी सुविधा मिलेगी और उन्हें लंबी दूरी तक नहीं जाना पड़ेगा।
इस मंडी के शुरू होने से मेरियाबंदली, बलदियामल और भैरिगुडा क्षेत्र के किसान अब सीधे इसी मंडी में अपनी धान की बिक्री कर सकेंगे, जिससे किसानों में खुशी और राहत का माहौल देखा गया।
उद्घाटन समारोह में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के निदेशक संतोष कुमार सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधिवत रूप से मंडी का उद्घाटन किया। आरएमसी के लेखाकार बसंत सेठी और भुवनेश्वर कांड विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पेक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी यदुमणि भाटी सहित आरएमसी से जुड़े कई अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now