नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओसीएस 2024 का परिणाम घोषित 200 अभ्यर्थियों का चयन 78 महिलाओं ने हासिल की सफलता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओसीएस 2024 का परिणाम घोषित 200 अभ्यर्थियों का चयन 78 महिलाओं ने हासिल की सफलता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कटक |ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता:- स्वामी बिजया नंद जी महाराज, ओडिशा ब्यूरो

ओपीएससी की मेरिट सूची में टॉप-10 में कनक जैन सहित कई प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

कटक ACGN:- ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा ओडिशा सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। आयोग ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों के लिए कुल 200 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की है, जिनमें 78 महिलाएं शामिल हैं।
जारी मेरिट सूची के अनुसार बुबुन साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शोभना मोहंती दूसरे स्थान पर और जितमित्र साहू तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 सूची में कनक जैन चौथे, संग्राम प्रधान पांचवें, अमन गोयल छठे, शांतनु कुमार शतपथी सातवें, नितेश कुमार बारीक आठवें, शीतल पात्र नौवें तथा इतिश्री जेना दसवें स्थान पर रहे।
आयोग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ओसीएस 2024 की भर्ती अधिसूचना 31 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। कुल 200 पदों में से 65 पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। इस परीक्षा के लिए 85,223 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 33,630 महिलाएं शामिल थीं। प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई जिसमें 35,165 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इसके बाद मुख्य परीक्षा 31 जनवरी से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें 2,058 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 14 से 20 मई 2026 के बीच ओपीएससी कार्यालय कटक में संपन्न हुए।
अंतिम चयन सूची में विभिन्न वर्गों से अभ्यर्थियों का चयन किया गया है जिसमें 70 अनारक्षित, 35 एसईबीसी, 45 अनुसूचित जाति, 50 अनुसूचित जनजाति के साथ-साथ चार पूर्व सैनिक और तीन दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हैं। आयोग ने बताया कि पूरी चयन प्रक्रिया 17 माह में पूर्ण की गई, जो पूर्व की तुलना में तेज और अधिक प्रभावी रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now