महिला आईटीआई कोरबा में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा | छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कंप्यूटर, स्टेनोग्राफर और सिलाई टेक्नोलॉजी में निर्धारित सीटों पर मिलेगा प्रवेश अवसर
कोरबा ACGN:- शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में सत्र 2026 के लिए विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था में कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी एवं एससीवीटी) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए और वे अपने स्तर से अथवा किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के लिए 24-24 सीटें निर्धारित हैं। स्टेनोग्राफर एवं सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिंदी) में भी 24-24 सीटों का प्रावधान किया गया है। वहीं सिलाई टेक्नोलॉजी (एनसीवीटी) में 20 अनुसूचित जनजाति सीटें तथा सिलाई टेक्नोलॉजी (एससीवीटी) में 20 सामान्य सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
आवेदन करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें, जिसमें शैक्षणिक योग्यता, नियम और अन्य सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई है। ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होकर 15 जून 2026 रात 11:59 बजे तक चलेगी।
शासन के नियम अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































