आजीविका डबरी निर्माण से किसान श्री तिरिथ तारक को मिलेगा सिंचाई और अतिरिक्त आय का लाभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
मनरेगा योजना से जल संरक्षण और मछली पालन के जरिए किसान की आर्थिक स्थिति में सुधार
रायपुर ACGN:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत जवईबांधा के किसान श्री तिरिथ तारक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। योजना के तहत निर्मित आजीविका डबरी अब उनके लिए सिंचाई और अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण साधन बनेगी।
किसान श्री तिरिथ तारक के पास लगभग एक एकड़ कृषि भूमि है, लेकिन बोर सुविधा न होने के कारण वे केवल एक ही फसल ले पाते थे। बारिश का पानी खेतों से बहकर निकल जाता था, जिससे जल संरक्षण की समस्या बनी रहती थी। ग्राम पंचायत सरपंच एवं रोजगार सहायक द्वारा उन्हें मनरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने इस योजना का लाभ लिया।

डबरी निर्माण से भू-जल स्तर में सुधार, खेतों में नमी बनाए रखने तथा सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के साथ-साथ मछली पालन और सिंघाड़ा खेती के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने की संभावना भी बढ़ी है।
जनवरी 2026 में कार्य का लेआउट प्रदान किया गया और 22 मीटर लंबाई एवं 18 मीटर चौड़ाई की डबरी के लिए मस्टर रोल जारी कर 27 श्रमिकों के साथ कार्य प्रारंभ किया गया, जिसे मार्च 2026 में पूर्ण कर लिया गया।

अब वर्षा ऋतु में एकत्रित जल का उपयोग मछली पालन एवं रबी फसल की सिंचाई के लिए किया जा सकेगा, जिससे किसान की आय में वृद्धि होगी और उसकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


