नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचधारी एनीकट में नहाने और शराबखोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पंचधारी एनीकट में नहाने और शराबखोरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी

हाई रिस्क जोन में नियम तोड़ने वाले 5 लोगों को पुलिस ने पकड़ा, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

रायगढ़/ACGN :- रायगढ़ के पंचधारी एनीकट क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जनहानि की घटनाओं के बाद जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित किया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने और शराबखोरी करने वालों पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा पूर्व में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पंचधारी एनीकट एवं आसपास के क्षेत्र में नहाने, तैराकी, पिकनिक, रील बनाने और वीडियोग्राफी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है।


इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंचधारी एनीकट में कुछ युवक डेम में नहा रहे हैं और कुछ लोग शराब सेवन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां दीपक कुमार यादव, संतोष कुमार यादव और उमाशंकर साहू डेम में नहाते मिले। पुलिस द्वारा समझाइश देने पर वे विवाद करने लगे और गवाहों को धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।


वहीं दूसरी कार्रवाई में पंचधारी डेम के पास शराब सेवन करते पाए गए धनंजय साहू और संजु कंवर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी शांति भंग की आशंका पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि पंचधारी एनीकट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

श्री शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पंचधारी एनीकट में सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की जान खतरे में न डालें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता का देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now