नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीषण गर्मी में राहत की पहल, मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भीषण गर्मी में राहत की पहल, मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महापौर संजू देवी राजपूत ने किया उद्घाटन, राहगीरों और जरूरतमंदों को मिलेगा निशुल्क शीतल पेयजल

कोरबा ACGN:- गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच आम नागरिकों और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कोरबा नगर निगम एवं द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मानव सेवा जल केंद्र का शुभारंभ किया गया।

शहर के मुख्य मार्ग कोर्ट परिसर के सामने स्थापित इस जल केंद्र का उद्घाटन नगर की प्रथम नागरिक एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने फीता काटकर किया।


कार्यक्रम के दौरान महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और तपती गर्मी में लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगातार जनहित के ऐसे कार्य करता रहेगा, जिससे आम नागरिकों को राहत और सुविधा मिल सके।


द्वारिका नगरी सामाजिक विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि जल केंद्र को शहर के व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थापित किया गया है ताकि अधिक से अधिक राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

यहां लोगों को निशुल्क शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ट्रस्ट के कार्यकर्ता नियमित रूप से जल केंद्र का संचालन करेंगे।


कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, वार्ड पार्षद चंद्रलोक सिंह, नरेंद्र देवांगन, तरुण राठौर, दीपनारायण सोनी, श्रीजीत नायर, ट्रस्ट सदस्य प्रीतम जायसवाल एवं रेणु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने स्वयं लोगों को जल सेवा कर इस अभियान की शुरुआत की। महापौर ने अन्य सामाजिक संस्थाओं और संगठनों से भी आगे आकर जनहित में ऐसे सेवा कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now