नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 350 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेज रहे खरोरा के पंडित संतोष राव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

350 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियों को सहेज रहे खरोरा के पंडित संतोष राव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता अनादि पांडेय

ज्ञानभारतम मिशन के तहत ऐतिहासिक धरोहरों का हो रहा संरक्षण, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया सम्मानित


रायपुर/ACGN:- छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में रायपुर जिले के खरोरा से एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। नगर पंचायत खरोरा निवासी 76 वर्षीय पंडित संतोष राव द्वारा वर्षों से सुरक्षित रखी गई दो दुर्लभ पांडुलिपियों को अब ज्ञानभारतम पोर्टल में दर्ज किया गया है। इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रॉस सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंडित संतोष राव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार पंडित संतोष राव के पास माता परमेश्वरी से संबंधित श्री देवांग पुराण की दो प्राचीन पांडुलिपियां सुरक्षित हैं। इनमें से एक पांडुलिपि लगभग 350 वर्ष पुरानी बताई जा रही है, जो भोजपत्र पर लिखी गई है और इसमें कुल 101 पृष्ठ हैं। वहीं दूसरी पांडुलिपि करीब 100 वर्ष पुरानी है, जिसमें 151 पृष्ठ शामिल हैं। इतिहास और संस्कृति के जानकार इन दोनों पांडुलिपियों को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण केवल दस्तावेज बचाना नहीं बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अगली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ज्ञानभारतम मिशन के माध्यम से जिले में प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों के सर्वेक्षण और संरक्षण का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आह्वान पर ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत ऐसे लोगों और संस्थाओं की पहचान की जा रही है जिनके पास ऐतिहासिक महत्व की पांडुलिपियां और पुरातात्विक सामग्री सुरक्षित हैं। इन धरोहरों को डिजिटल रूप से संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। पंडित संतोष राव के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है और इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now