नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्ट्रेट गार्डन में हुआ हनुमान चालीसा पाठ, युवाओं को संस्कार और करियर मार्गदर्शन का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कलेक्ट्रेट गार्डन में हुआ हनुमान चालीसा पाठ, युवाओं को संस्कार और करियर मार्गदर्शन का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सनातन हिंदू वाहिनी के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और दैनिक पाठ के लिए किया प्रेरित

रायपुर/ACGN:- रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट गार्डन स्थित बापू की कुटिया परिसर में सनातन हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आनंद पाठक की अनुशंसा पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा स्मिता सिंह एवं रायपुर जिला अध्यक्ष अनादि पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पाठ करने की प्रेरणा दी गई। आयोजकों ने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली, मानसिक एकाग्रता और संस्कारों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उनके करियर संबंधी रुचियों को समझने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।


इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में युवाओं को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि नैतिक मूल्यों और मानसिक संतुलन की भी आवश्यकता है। नियमित रूप से धार्मिक और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और अनुशासन का विकास होता है।


बैठक में गौ सेवक साहू, मनोवैज्ञानिक गगन अवस्थी, राज यादव, कान्हा टांडी, दादू ध्रुव, भारत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने और युवाओं को सही दिशा देने के संकल्प के साथ सहभागिता निभाई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now