नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बीमारी का बहाना, तीन लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बीमारी का बहाना, तीन लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अरविन्द तिवारी

भावनात्मक बातों में फंसाकर युवक से ऑनलाइन वसूले लाखों रुपये, दो महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव/ACGN:- सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर बीमारी और पारिवारिक परेशानी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो महिला सहित तीन आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवक से संपर्क बढ़ाया और भावनात्मक बातें कर अलग-अलग किश्तों में करीब तीन लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
मामले में प्रार्थी ने थाना बसंतपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अप्रैल 2024 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी मोनू कुमार चिरावतकर, कविता उर्फ दामिनी और सोनल उर्फ बबीता से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी लगातार मोबाइल पर संपर्क में रहे और खुद को ब्लड कैंसर, माइग्रेन सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बताकर मदद मांगने लगे। कभी मां और बहन को पैसे देने तो कभी राशन और इलाज के नाम पर रकम की मांग की जाती रही।
पीड़ित आरोपीयों की बातों में आकर अलग-अलग समय पर कुल तीन लाख रुपये ऑनलाइन भेज चुका था। बाद में जब उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ और उसने पैसे वापस मांगे, तब आरोपियों ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देना शुरू कर दिया।
शिकायत के आधार पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक  अंकिता शर्मा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक  वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में मोनू कुमार चिरावतकर उम्र 35 वर्ष, कविता उर्फ दामिनी उम्र 19 वर्ष और सोनल उर्फ बबीता उम्र 22 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम टेडेसरा, थाना सोमनी, जिला राजनांदगांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, महिला आरक्षक राजश्री मरकाम, अनुपमा चंद्रवंशी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now