नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाईमारपीट और तोड़फोड़ के मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी कार्रवाई
मारपीट और तोड़फोड़ के मामलों में 6 फरार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- संजय जेठवानी

चक्रधरनगर पुलिस की घेराबंदी में लंबे समय से फरार आरोपी दबोचे गए एट्रोसिटी एवं गंभीर मारपीट मामलों में कार्रवाई

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट और तोड़फोड़ के दो अलग अलग मामलों में लंबे समय से फरार कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों और गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में थाना चक्रधरनगर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया
पहले मामले में मैरिज गार्डन के पास युवक से मारपीट की गंभीर घटना में शामिल आरोपियों ने पीड़ित को रास्ता रोककर गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्कों और हथियारों से हमला किया था जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे विशेष वर्ग का सदस्य समझकर अपमानित किया और मारपीट की थी इस प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरणजीत सिंह भाठिया और बबलू दास महंत सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है

तरणजीत सिंह भाठिया

दूसरे मामले में मरीन ड्राइव स्थित नगर निगम कॉम्प्लेक्स के आशीष सोलर सॉल्यूशन कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना शामिल है जिसमें आरोपी शराब के नशे में पहुंचे और कार्यालय में घुसकर गाली गलौज करते हुए तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी दी थी इस मामले में पुलिस ने आयुष राजपूत आयुष सिंह प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी और रोहित सोनी को गिरफ्तार किया है
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है और आगे की जांच जारी है
गिरफ्तार आरोपी नाम


(1) तरणजीत सिंह भाठिया पिता रविन्द्र सिंह भाठिया निवासी दरोगापारा बुढीमाई मंदिर के पास रायगढ़
(2) बबलू दास महंत पिता स्व शंभू दास महंत निवासी रेलवे बंगलापारा थाना सिटी कोतवाली रायगढ़
(3) आयुष राजपूत पिता मनोज राजपूत निवासी कबीर चौक झोपड़ी पारा वार्ड नंबर 35 थाना जूटमिल रायगढ़
(4) आयुष सिंह पिता श्रीनिवास सिंह निवासी आमापाली थाना जूटमिल रायगढ़
(5) प्रथम अम्बूवानी उर्फ करण अम्बूवानी पिता मुकेश अम्बूवानी निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली चक्रधरनगर रायगढ़
(6) रोहित सोनी पिता मनोज सोनी निवासी कबीर चौक बाजीनपाली थाना जूटमिल रायगढ़
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now