“रात में घर पर ‘बमबाजी’ और चाकू से दहशत फैलाने वाले निकले चोरी के खिलाड़ी, कबीर नगर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय
घर पर पटाखा फेंककर दी थी जान से मारने की धमकी, पूछताछ में बोरियाकला चोरी कांड का भी हुआ खुलासा
रायपुर ACGN : रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में घर पर बम (पटाखा) फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ के दौरान थाना माना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का भी खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 की रात लगभग एक बजे वीर सावरकर नगर हीरापुर निवासी श्रीमती रिंकु तिवारी के घर पर कुछ युवकों ने पटाखा फेंककर हमला किया और चाकू दिखाकर धमकी दी। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर थाना कबीर नगर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कबीर नगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर छह आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम शामिल हैं, जबकि एक अपचारी बालक और एक अपचारी बालिका को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए माना थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित एक खिलौना दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी से संबंधित सामान बरामद कर लिया है।
कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस ने सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है, जबकि अपचारी बालक एवं बालिका को नियमानुसार बाल न्यायालय एवं किशोरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी :
सोनू पटेल, पिता हेमराज पटेल, उम्र 20 वर्ष, वीर सावरकर नगर, थाना कबीर नगर
आकाश पासवान, पिता शत्रुघ्न पासवान, उम्र 21 वर्ष, जरवाय, थाना कबीर नगर
सूरज सिंह, पिता सरोज सिंह, उम्र 22 वर्ष, हीरापुर, थाना कबीर नगर
शेख कलीम, पिता शेख रफीक, उम्र 18 वर्ष, घासीदास नगर, जिला दुर्ग
एक अपचारी बालक
एक अपचारी बालिका
जप्त सामग्री :
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं चोरी का सामान
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































