नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय सीमा में निराकरण के कलेक्टर के सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजस्व मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय सीमा में निराकरण के कलेक्टर के सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- सौरभ साहू

लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर रेना जमील ने अधिकारियों को दी जवाबदेही तय करने की चेतावनी

सूरजपुर ACGN:- जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित और समयबद्ध निराकरण को लेकर कलेक्टर रेना जमील ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में जिले के सभी अनुविभागों और तहसीलों में लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि समय सीमा से बाहर कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए।


कलेक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े मामले सीधे आम नागरिकों के हितों से जुड़े होते हैं, इसलिए इन प्रकरणों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता को समय पर राहत मिले, इसके लिए सभी लंबित मामलों में तेजी लाकर तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


बैठक के दौरान जनगणना में संकलित जानकारी पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने न्यायालयवार लंबित राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख सुधार, भू-अर्जन, पट्टा वितरण और अभिलेख दुरुस्तीकरण जैसे मामलों की गहन समीक्षा की।


उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए ताकि आम लोगों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे और अपने-अपने क्षेत्र में प्रकरणों की स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now