नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीषण गर्मी से झुलस रहा ओड़िशा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भीषण गर्मी से झुलस रहा ओड़िशा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

अगले तीन-चार दिनों तक लू का कहर जारी रहने के आसार, कई जिलों में हीटवेव और आंधी-तूफान की चेतावनी

भुवनेश्वर : ओड़िशा इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक कई जिलों में लू की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है।
रविवार दोपहर 2:30 बजे तक संबलपुर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद झारसुगुड़ा में 44.4 डिग्री और हीराकुद में 43.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं राउरकेला में 39.6 डिग्री, केन्दुझर में 38.4 डिग्री और चांदबाली में 38.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा।


शनिवार को भी राज्य के पांच स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया था। झारसुगुड़ा 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि संबलपुर, हीराकुद, तितलागढ़ और बौद्ध में भी तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया।


मौसम विभाग के अनुसार झारसुगुड़ा, संबलपुर, बौद्ध और बोलांगीर जिलों में 28 मई तक भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने बताया कि 24 मई को सोनपुर, 25 मई को सोनपुर और कालाहांडी, 26 मई को बरगढ़, सोनपुर, नुआपड़ा और कालाहांडी तथा 27 और 28 मई को बरगढ़, सोनपुर, नुआपड़ा, कालाहांडी और कंधमाल जिलों में लू का असर अधिक रहने की संभावना है।


इसके साथ ही बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, अंगुल, ढेंकनाल, बौद्ध, कंधमाल, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में उमस भरी गर्मी बनी रहने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में सामान्य से लगभग तीन डिग्री अधिक तापमान और अधिक आर्द्रता रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने संबलपुर और बोलांगीर जिलों के लिए 26 मई तक गर्म रात यानी वॉर्म नाइट की चेतावनी भी जारी की है। हालांकि विभाग का कहना है कि तीन से चार दिनों बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
इसी बीच राज्य के कई जिलों में 30 मई तक आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विशेष रूप से बालेश्वर, भद्रक, मयूरभंज, केन्दुझर, गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now