नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धार्मिक एवं श्रद्धालु महिला प्रभावती मिश्र का निधन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धार्मिक एवं श्रद्धालु महिला प्रभावती मिश्र का निधन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

पारलाखेमुंडी निवासी स्वर्गीय प्रभावती मिश्र को श्रद्धांजलि देने जुटे परिजन, रिश्तेदार और समाजजन

ब्रह्मपुर : पारलाखेमुंडी निवासी स्वर्गीय राम शंकर मिश्र की धर्मपत्नी तथा कवि एवं अधिवक्ता इंजीनियर विजय चंद्र मिश्र की माता स्वर्गीया प्रभावती मिश्र के द्वादशाह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर परिवारजनों, रिश्तेदारों और विभिन्न जिलों से पहुंचे समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मपुर, पारलाखेमुंडी, गंजाम, गजपति सहित ओड़िशा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने स्वर्गीया प्रभावती मिश्र के सरल, धार्मिक और स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
जानकारी के अनुसार स्वर्गीया प्रभावती मिश्र ने 12 मई 2026 को ब्रह्मपुर स्थित एम.के.सी.जी. मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। निधन के समय उनकी आयु 81 वर्ष थी। वे पिछले एक वर्ष से वृद्धावस्था जनित बीमारी से पीड़ित थीं और कुछ दिनों से अस्पताल के आईसीयू में उपचाररत थीं।
उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पुरी स्वर्गद्वार में किया गया, जहां दशगात्र एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। उनके ज्येष्ठ पुत्र सीमांचल मिश्र ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबीजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वर्गीया प्रभावती मिश्र को एक अत्यंत धार्मिक, भगवत प्रेमी और संस्कारवान महिला के रूप में याद किया जा रहा है। उनके मधुर व्यवहार, आत्मीयता और श्रद्धा भाव के कारण वे परिवार, मित्रों और पड़ोसियों के बीच बेहद सम्मानित और प्रिय थीं। उनके निधन से पूरे परिवार और समाज में गहरा शोक व्याप्त है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now