गुढ़ियारी में ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय, रायपुर
सीएसईबी मैदान के पास चारपहिया वाहन में छापेमारी कर एमडीएम ड्रग्स बरामद
रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडीएम ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई सीएसईबी मैदान कलिंग नगर के पास उस समय की गई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चारपहिया वाहन में बैठकर नशीले पदार्थ की बिक्री की फिराक में है सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना गुढ़ियारी पुलिस टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बताए गए वाहन की घेराबंदी कर उसे रोक लिया और उसमें मौजूद व्यक्ति से पूछताछ शुरू की तलाशी लेने पर उसके पास से 2.69 ग्राम एमडीएम ड्रग्स बरामद किया गया इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन भी पुलिस ने जप्त किया है जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई गई है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नॉर्थ जोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 बी के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही पुलिस अब इस पूरे मामले में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर गहन पूछताछ कर रही है
गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
शशांक तांडेकर, निवासी आदर्श नगर गली नंबर 03, पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र रायपुर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






