तिल्दा नेवरा में लूट और मारपीट करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादी पांडेय, रायपुर
ट्रक चालकों से मारपीट कर डीजल व नगदी लूटने तथा कंपनी परिसर में तोड़फोड़ करने का मामला उजागर
रायपुर ACGN :- रायपुर ग्रामीण जिले के थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक चालकों से मारपीट कर लूटपाट करने और संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड कंपनी परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह घटना 22 मई 2026 की बताई जा रही है जिसमें आरोपियों ने पहले कंपनी परिसर में प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की और बाद में सड़क पर ट्रक चालकों को रोककर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कंपनी कैंटीन में घुसकर काउंटर में तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ रॉड से मारपीट की साथ ही कैंटीन संचालन के नाम पर अवैध वसूली और शराब पीने के लिए पैसे की मांग भी की गई मना करने पर आरोपियों ने हिंसक हमला कर दिया
इसके बाद उसी रात सरोरा रोड के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9775 और CG 04 PG 0380 को ओवरटेक कर रोका गया जहां ट्रक चालकों के साथ गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई आरोपियों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और 30 लीटर डीजल तथा नगदी राशि लूटकर फरार हो गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित सभी 06 आरोपियों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया जिसके बाद उनके कब्जे से लूटा गया डीजल और नगदी भी बरामद किया गया
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है और आगे मामले में विस्तृत जांच जारी है
गिरफ्तार आरोपी
1. लकी उर्फ जयमोहन शर्मा पिता मोतीलाल शर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सरोरा हाल पता सासाहोली जिला रायपुर
2. दिनेश माधवनी उर्फ दिना पिता राजकुमार माधवनी उम्र 33 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 नेवरा जिला रायपुर
3. विशाल छबलानी पिता विनोद छबलानी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 सिंधी कैंप तिल्दा नेवरा जिला रायपुर
4. नोहर सिंह रजक उर्फ बूट्टी पिता रामशरण रजक उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कौराजेवरा थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल ग्राम सरोरा जिला रायपुर
5. दीपक साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 सासाहोली तिल्दा जिला रायपुर
6. मोहित उर्फ मोंटी मेहानी पिता भीमसेन मेहानी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 नेवरा जिला रायपुर
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






