नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वयं कार चलाते जेलगांव चौक पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सादगी ने जीता दिल, पूर्व राजस्व मंत्री भी थे साथ, – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वयं कार चलाते जेलगांव चौक पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सादगी ने जीता दिल, पूर्व राजस्व मंत्री भी थे साथ,

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के दो दिवसीय प्रवास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह, वाहन स्वयं चलाकर जेलगांव चौक पहुंचे, सादगी ने जीता दिल, जयसिंह अग्रवाल भी रहे साथ,

जेलगांव चौक में युवाओं ने फूल-मालाओं और नारों से किया ऐतिहासिक स्वागतस्वयं वाहन चलाते नजर आए बाबा, सादगी ने जीता कार्यकर्ताओं का दिलबांगो विस्थापितों, पेसा कानून और आदिवासी अधिकारों पर खुलकर बोले सिंहदेव

कोरबा, 24 मई। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी सादगी, संवेदनशीलता और जनसरोकारों के लिए अलग पहचान रखने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव “बाबा” के दो दिवसीय कोरबा प्रवास ने पूरे जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। रविवार को उनके कोरबा पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कटघोरा से लेकर कोरबा शहर तक जगह-जगह स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा और नारेबाजी के बीच बाबा का आत्मीय अभिनंदन किया गया।


बाबा के इस दौरे को केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और विश्वास से भरे जनसंपर्क अभियान के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय बाद अपने लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।


बांगो विस्थापितों के दर्द को सुना, अधिकारों की लड़ाई में साथ खड़े नजर आए बाबा

अपने प्रवास के दौरान टी.एस. सिंहदेव बांगो जलाशय विस्थापितों के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
उन्होंने कहा कि बांगो जलाशय निर्माण के समय विस्थापित परिवारों से यह वादा किया गया था कि उन्हें मत्स्य पालन में हिस्सेदारी दी जाएगी ताकि उनका जीवन-यापन सुरक्षित रह सके, और एक सुनिश्चित आई का साधन मिल सके, लेकिन आज तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिला। इसके विपरीत मत्स्य पालन का ठेका बड़ी कंपनियों को दे दिया गया, जिससे स्थानीय विस्थापितों में नाराजगी और संघर्ष की स्थिति बनी हुई है।                                                   बाबा ने कहा कि जिन लोगों ने विकास के नाम पर अपनी जमीन और गांव छोड़े, उन्हें आज भी न्याय का इंतजार है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस ऐसे लोगों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी।

पेसा कानून और ग्राम सभा अधिकारों पर रखी विस्तृत बात

कार्यक्रम के दौरान बाबा ने आदिवासी अधिकारों और पेसा कानून पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगस्त 2022 में कांग्रेस सरकार ने पेसा कानून लागू किया था, जिसका उद्देश्य ग्राम सभाओं को मजबूत बनाना और आदिवासी समाज को वास्तविक अधिकार देना था, लेकिन आज तक इसे पूरी तरह क्रियाशील नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि सितंबर 2023 में कांग्रेस के सहयोग से महिला आरक्षण बिल पारित कर दिया गया था, उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए थे। ग्राम सभा से पहले महिलाओं की अलग बैठक और 14 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं की पृथक सभा का प्रावधान इसी सोच का हिस्सा था, ताकि हर वर्ग की आवाज निर्णय प्रक्रिया तक पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार गांवों को अधिकार संपन्न बनाना चाहती थी। इसी सोच के तहत गौण वन उपज की नीलामी ग्राम सभा की जानकारी और सहमति से कराने, अलग विकास कोष बनाने और पंचायतों को अधिक अधिकार देने जैसे प्रावधान किए गए थे।
मत्स्य पालन व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 10 हेक्टेयर तक के तालाबों का प्रबंधन ग्राम पंचायत, 100 हेक्टेयर तक जनपद पंचायत और उससे बड़े जलाशयों का प्रबंधन जिला पंचायत द्वारा किए जाने का प्रावधान था, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार और अधिकार मिल सके।

जेलगांव चौक में दिखा कांग्रेस का जोश, बाबा के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़

बांगो कार्यक्रम के बाद बाबा कार्यकर्ताओं से मिलते हुए कोरबा जिले के जेलगांव चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला चौक पहुंचा, पूरा इलाका “बाबा जिंदाबाद”, “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” और “टी.एस. सिंहदेव आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारों से गूंज उठा।


युवाओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पगुच्छों और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। कई कार्यकर्ता मोबाइल कैमरों में इस ऐतिहासिक पल को कैद करते नजर आए। स्वागत के दौरान बाबा का सहज और मुस्कुराता हुआ अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया।


इस दौरान सबसे आकर्षक दृश्य तब देखने को मिला जब बाबा स्वयं वाहन चलाते हुए जेलगांव चौक पहुंचे। उनके साथ वाहन में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बैठे हुए नजर आए। बड़े राजनीतिक कद के बावजूद बाबा की यह सादगी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।


लोगों का कहना था कि यही सरलता और जमीनी जुड़ाव उन्हें प्रदेश के अन्य नेताओं से अलग बनाता है। सड़क किनारे खड़े लोग हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे और बाबा भी मुस्कुराकर सभी का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

जेलगांव चौक में कांग्रेस नेता अनिल द्विवेदी, राजेंद्र सिंह, सुधीर जैन,डॉ. टी एल नेताम, विशाहू दास, देवीदयाल तिवारी, आशीष अग्रवाल (बंटी) डोरीलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा का यह दौरा संगठन में नई ऊर्जा भरने वाला साबित होगा।

इसके बाद वे एनटीपीसी के कावेरी भवन पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समाज प्रमुखों से मुलाकात की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए बाबा ने कहा कि कोरबा जिले के कार्यकर्ता लंबे समय से उन्हें यहां आने का आग्रह कर रहे थे। बांगो विस्थापितों के कार्यक्रम के कारण उन्हें कोरबा आने का अवसर मिला और उन्होंने इसे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए भी उपयोग किया। उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच आकर हमेशा आत्मीयता का अनुभव होता है।


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरेगी और पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज उठाती रही है और आगे भी जल, जंगल, जमीन, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बाबा जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाकात करेंगे। वे कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर भी संवाद करेंगे।
इस दौरान उनके साथ पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई मनोज चौहान पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now