नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवकाश के दिन भी एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री मोहन माझी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवकाश के दिन भी एक्शन मोड में दिखे मुख्यमंत्री मोहन माझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ओडिशा, भुवनेश्वर

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

प्रशासनिक कामकाज, कानून व्यवस्था और विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा

भुवनेश्वर ACGN:- ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी शनिवार को चौथे शनिवार के सरकारी अवकाश के बावजूद पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। मुख्यमंत्री ने खारवेल भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण आधिकारिक बैठकों की अध्यक्षता करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और राज्य सरकार की प्राथमिक योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।
सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के करीब पहुंचने के बीच आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने चुनावी वादों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, औद्योगिकीकरण को गति देने, राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा ओडिशा के समग्र विकास के लिए भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी गंभीरता से समीक्षा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली और अधिकारियों से जमीनी स्तर पर की जा रही कार्रवाई पर चर्चा की। इस दौरान गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमंत शर्मा और पुलिस महानिदेशक वाई.बी. खुरानिया के साथ सीधी बातचीत कर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।


मुख्यमंत्री मोहन माझी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी राज्य के विकास की मजबूत नींव शांतिपूर्ण और भरोसेमंद कानून-व्यवस्था होती है। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के प्रति संवेदनशीलता, सतर्कता और पेशेवर कार्यशैली बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और त्वरित कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार एवं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्र भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि सरकार आगामी समय में प्रशासनिक सुधार, निवेश और रोजगार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। मुख्यमंत्री की छुट्टी के दिन भी सक्रियता को प्रशासनिक गंभीरता और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now