नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धार्मिक विरासत के संरक्षण को मिली नई गति, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया मंदिर विकास कार्यों का भूमिपूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

धार्मिक विरासत के संरक्षण को मिली नई गति, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया मंदिर विकास कार्यों का भूमिपूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता सौरभ साहू


लक्ष्मणगढ़, शंकरपुर, कुमदेवा और सायर में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

उदयपुर, सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम लक्ष्मणगढ़, शंकरपुर, कुमदेवा और सायर में विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। ग्राम लक्ष्मणगढ़ में सुआहारिन मंदिर, ग्राम शंकरपुर एवं कुमदेवा में शिव मंदिर तथा ग्राम सायर में मंदिर जीर्णोद्धार कार्यों का शुभारंभ किया गया।


इस अवसर पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना के प्रतीक हैं। धार्मिक स्थलों का संरक्षण समाज को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मंदिरों के जीर्णोद्धार और विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।


उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के लिए धार्मिक स्थलों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने भगवान भोलेनाथ एवं क्षेत्र की आराध्य शक्तियों से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने मंदिर विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार और मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे क्षेत्र की धार्मिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों एवं जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now