नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसून से पहले जनसुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मानसून से पहले जनसुविधाओं पर सरकार का बड़ा फोकस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता:- सौरभ साहू

सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्थाओं को समयसीमा में दुरुस्त करने के लिए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आमजन से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। जिला पंचायत अंबिकापुर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित इस बैठक में सड़क, बिजली, पेयजल, जलनिकासी, सफाई व्यवस्था और शहरी अधोसंरचना से जुड़े कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डीएन कश्यप, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ मानसून पूर्व सभी आवश्यक निर्माण, मरम्मत और सुधार कार्य समयसीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।


बैठक में बिजली व्यवस्था को लेकर मंत्री अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराब होने जैसी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत सभी सब-स्टेशन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर समय पर पूर्ण करने के आदेश दिए, साथ ही प्रस्तावित सब-स्टेशनों के प्राक्कलन तैयार कर जल्द स्वीकृति के लिए भेजने को कहा।
अंबिकापुर शहर में प्रस्तावित पांच नए सब-स्टेशनों के लिए नगर निगम को अग्रिम आधिपत्य की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के शेष हितग्राहियों की पंचायतवार सूची तैयार कर सरपंच और सचिवों को उपलब्ध कराने की बात भी कही गई, ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।
कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट कहा कि गर्मी और बारिश के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग की आपातकालीन टीमें पूरी तरह सक्रिय रहें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।
सड़क और निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने बारिश शुरू होने से पहले सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने और लंबित निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को शहर की सड़कों के मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू करने और नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर जलभराव वाले क्षेत्रों में सुधार कार्य करने को कहा गया।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंत्री अग्रवाल ने सिविल लाइन क्षेत्र में नए शासकीय आवास निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के जर्जर भवनों को हटाकर वहां नए शासकीय आवास विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य करने को कहा।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने, महामाया चौक से बंगाली चौक तक सड़क मरम्मत कराने और मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित पीजी कॉलेज मैदान के सामने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और जलनिकासी की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। मंत्री अग्रवाल ने नगर निगम को आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध कब्जों पर आवश्यक कार्रवाई और किराया नहीं देने वाले दुकानदारों से नियमित वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक के अंत में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और सभी अधिकारी संवेदनशीलता तथा जवाबदेही के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now