नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “आदिवासी अधिकारों की आवाज लेकर कोरबा दौरे पर रहेंगे टी.एस. सिंहदेव, 2 दिवसीय प्रवास में महासम्मेलन से लेकर कार्यकर्ता संवाद तक” – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“आदिवासी अधिकारों की आवाज लेकर कोरबा दौरे पर रहेंगे टी.एस. सिंहदेव, 2 दिवसीय प्रवास में महासम्मेलन से लेकर कार्यकर्ता संवाद तक”

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


हसदेव जलाशय संघर्ष समिति के राज्य स्तरीय महासम्मेलन में शामिल होंगे, कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी रहेंगे मौजूद

कोरबा ACGN : छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव 24 एवं 25 मई 2026 को कोरबा और कटघोरा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कांग्रेस नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा आदिवासी अधिकार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को वे अंबिकापुर से कटघोरा पहुंचेंगे, जहां ग्राम पंचायत मड़ई अंतर्गत ग्राम बुका में आयोजित “जल-जंगल-जमीन पर आदिवासी अधिकारों की रक्षा हेतु राज्य स्तरीय महासम्मेलन” में शामिल होंगे। यह आयोजन हसदेव जलाशय संघर्ष समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज, कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।
इस महासम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी हितों, विस्थापन और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।
सम्मेलन के बाद श्री सिंहदेव कटघोरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक विषयों पर संवाद स्थापित करेंगे।
दूसरे दिन 25 मई को उनका कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों जमनीपाली, दर्री, बालको, कोरबा, कुसमुंडा, बांकीमोंगरा एवं पोड़ी-उपरोड़ा में कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति और जनसमस्याओं पर भी चर्चा करेंगे।
उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now