“गेरवानी के बर्तन दुकान से निकला सट्टे का हिसाब-किताब, ‘ऑपरेशन अंकुश’ में फरार खाईवाल भी पुलिस के जाल में”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संजय जेठवानी
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश, फरार आरोपी रामफल अग्रवाल गिरफ्तार, पहले दो आरोपी पहले ही जेल में
रायगढ़ ACGN :रायगढ़ जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पूंजीपथरा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे खाईवाल रामफल अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला ग्राम गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान से संचालित ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़ा हुआ है, जहां मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। इस मामले में 11 मई 2026 को पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों श्याम कुमार अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा गया था।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और नगद राशि भी बरामद की गई थी। पूछताछ में यह खुलासा हुआ था कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी रामफल अग्रवाल तक पहुंचाई जाती थी, जो इस पूरे नेटवर्क का मुख्य खाईवाल बताया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान वह मौके से फरार हो गया था।
इसके बाद से पूंजीपथरा थाना पुलिस निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आखिरकार फरार आरोपी रामफल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पहले गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4 एवं 7 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया था, जबकि अब मुख्य खाईवाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे सट्टा नेटवर्क पर शिकंजा और कस गया है।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






