“मंगल बाजार से मोबाइल सट्टा तक, खरसिया पुलिस की रेड में जुआ फड़ बिखरा, ‘ऑपरेशन अंकुश’ ने फिर डाला शिकंजा”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संजय जेठवानी
चौकी खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश, सट्टा नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी भी गिरफ्तार
रायगढ़ ACGN : रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है और एक सट्टा नेटवर्क का भी भंडाफोड़ किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि राठौर चौक स्थित एक कार्यालय के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां मौके से चार जुआरियों को पकड़ा गया, जबकि कुछ लोग मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु श्रीवास, मनोज राठौर, टुकेश्वर साहू और लवकुमार राठौर शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 4500 रुपये नगद भी जब्त किए हैं।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को दूसरी सूचना मिली कि नया मंगल बाजार शेड के पास मोबाइल फोन के जरिए अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से प्रवीण राठौर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह राजेश अग्रवाल के साथ मिलकर मोबाइल के माध्यम से सट्टा संचालन कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने राजेश अग्रवाल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत क्षेत्र में जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






