“कहीं 15 लीटर कच्ची महुआ, कहीं सायकल में ‘देशी बार’ – रायगढ़ पुलिस के ‘ऑपरेशन आघात’ में शराब कारोबारियों की हालत खराब”
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संजय जेठवानी
तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली में एक साथ दबिश, महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ ACGN : रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कुल मिलाकर कच्ची महुआ शराब और देशी मदिरा जब्त की गई है।


तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में पुलिस ने मुखबिर सूचना पर दबिश देकर अर्जुन तिग्गा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे उसने अपने घर के पीछे छिपाकर रखा था।

इसी तरह पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी लोहरापारा में कार्रवाई करते हुए आनंदराम तिग्गा को पकड़ा, जिसके पास से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

वहीं कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड के पास गश्त के दौरान एक आरोपी खुशी राम चौहान को उस समय दबोचा जब वह सायकल से देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा था। आरोपी के पास से 32 पाव देशी मसाला शराब और सायकल जब्त की गई।
तीनों मामलों में पुलिस ने आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब, जुआ और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी स्तर पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “ऑपरेशन आघात” के तहत यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और अवैध कारोबार पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






