नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 14 जून को रायपुर में होगा आयोजित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम कर्मचारियों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 14 जून को रायपुर में होगा आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 18 हजार कर्मचारियों की ऐतिहासिक उपस्थिति, लंबित मांगों पर होगी चर्चा

सूरजपुर ACGN :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन आगामी 14 जून 2026 को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेशभर से लगभग 18 हजार एनएचएम कर्मचारी शामिल होंगे।
एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से उनके विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी में सौजन्य मुलाकात हुई। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


इसी बैठक के दौरान प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन के आयोजन का निर्णय लिया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की सहमति भी प्राप्त हुई। यह महासम्मेलन एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर एक बड़ा मंच साबित होगा, जहां राज्य स्तर पर समाधान की दिशा में चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल इसकी अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. धीरेन्द्र तिवारी सहित सभी कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक एवं रायपुर की महापौर को भी आमंत्रित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार यह महासम्मेलन एनएचएम कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें संगठन की एकता, अधिकारों और लंबित मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी, डॉ. रविशंकर दीक्षित, महासचिव कौशलेस तिवारी, हेमंत सिन्हा, पूरन दास, बृजलाल पटेल एवं ब्रिज मोहन करोलिया द्वारा दी गई।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now