कलेक्टर रेना जमील ने रामानुजनगर विकासखंड का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : सौरभ साहू
निर्माणाधीन भवनों, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशसूरजपुर ACGN : सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज रामानुजनगर विकासखंड का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक और सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन नवीन भवन से हुई। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने आरईएस एसडीओ मीनू मंडल को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इसके बाद कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवनगर का निरीक्षण किया, जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी केडी पैकरा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियों की संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामवार सूची तैयार कर आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं अपडेट कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा सीएमएचओ, बीएमओ और बीपीएम को नियमित निरीक्षण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देवनगर नवापारा स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, महतारी सदन और सामुदायिक शौचालय भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित फल दुकान का निरीक्षण कर महिलाओं की आय की जानकारी ली और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने रामानुजनगर पुस्तकालय भवन का निरीक्षण करते हुए सदस्यता प्रणाली शुरू करने, बच्चों के आईडी कार्ड बनाने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और शौचालय निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं से चर्चा की और राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन की मरम्मत के निर्देश आरईएस विभाग को दिए तथा कंटूर ट्रेंच, ब्लॉक प्लांटेशन और वाटर रिचार्ज कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामानुजनगर, सीएमएचओ सूरजपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी समग्र, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीईओ, आरईएस एवं पीडब्लूडी एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सूरजपुर ACGN : सूरजपुर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने आज रामानुजनगर विकासखंड का दौरा कर विभिन्न शासकीय संस्थानों, निर्माण कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक और सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृष्णपुर परिसर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन नवीन भवन से हुई। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके साथ ही उन्होंने आरईएस एसडीओ मीनू मंडल को निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवनगर का निरीक्षण किया, जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी केडी पैकरा ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने उल्टी-दस्त जैसी मौसमी बीमारियों की संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अस्पतालों में दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामवार सूची तैयार कर आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं अपडेट कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए तथा सीएमएचओ, बीएमओ और बीपीएम को नियमित निरीक्षण करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने देवनगर नवापारा स्थित नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र, महतारी सदन और सामुदायिक शौचालय भवन का भी जायजा लिया। उन्होंने स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित फल दुकान का निरीक्षण कर महिलाओं की आय की जानकारी ली और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर ने रामानुजनगर पुस्तकालय भवन का निरीक्षण करते हुए सदस्यता प्रणाली शुरू करने, बच्चों के आईडी कार्ड बनाने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और शौचालय निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श डिजिटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं से चर्चा की और राशि के उपयोग की जानकारी प्राप्त की।
इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल भवन की मरम्मत के निर्देश आरईएस विभाग को दिए तथा कंटूर ट्रेंच, ब्लॉक प्लांटेशन और वाटर रिचार्ज कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामानुजनगर, सीएमएचओ सूरजपुर, जिला शिक्षा अधिकारी, डीएमसी समग्र, तहसीलदार, जनपद सीईओ, बीईओ, आरईएस एवं पीडब्लूडी एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा