तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हसदेव नहर में पलटी, बस्ती के पास हादसे से मचा हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
हसदेव नदी और हसदेव थर्मल पावर प्लांट की नहर के बीच स्थित संजय नगर बस्ती में बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले के दर्री थाना अंतर्गत वार्ड क्र. 50 के नहर और नदी के बीच स्थित संजय नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर हसदेव थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाली गर्म पानी की नहर में जा पलटी। हादसा हसदेव नदी और नहर के बीच स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 06 एल 0549 तेज गति से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नहर में जा गिरा। घटना के समय आसपास मौजूद लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां एक ओर नहर और दूसरी ओर संजय नगर की बस्ती है, जहां बच्चे हमेशा खेलते-कूदते रहते हैं। लोगों ने बताया कि यदि वाहन नहर की जगह बस्ती की ओर पलटता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती थी।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। बाद में दो क्रेन की सहायता से स्कॉर्पियो वाहन को नहर से बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन चालक संभवतः नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और वाहन चालक वाहन पलटते ही सुरक्षित बाहर निकल आया।स्थानीय लोगों के अनुसार वाहन चालक का नाम पप्पू साहू बताया जा रहा है, जो HTPP संयंत्र के सामने स्थित धनवार पारा का निवासी है। ग्रामीणों का कहना है कि चालक संभवतः नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






