कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, रायपुर को मिली बड़ी यातायात राहत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता:- अनादि पांडेय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति


राजधानी रायपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित कचना रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर शंकर नगर–खम्हारडीह–कचना मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कचना रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले जाम की समस्या अब समाप्त होगी और लोगों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना केंद्र सरकार की केंद्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई थी।

लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ओवरब्रिज कचना, खम्हारडीह और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए बड़ी सौगात है, जिससे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और व्यापारिक गतिविधियों में आने-जाने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने केंद्र सरकार एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए बधाई दी।

जानकारी के अनुसार 787 मीटर लंबे और 13 मीटर चौड़े इस ओवरब्रिज के निर्माण पर लगभग 48.78 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके शुरू होने से रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम एवं सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अधोसंरचना विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सड़क, पुल एवं अन्य निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने सुशासन तिहार, समाधान शिविर और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी उल्लेख किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने कहा कि यह ओवरब्रिज क्षेत्र की यातायात व्यवस्था के लिए जीवनरेखा साबित होगा और रायपुर को आसपास के क्षेत्रों से बेहतर तरीके से जोड़ेगा। कार्यक्रम में कई सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






