नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश का खुलासा, पिता और भाई गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश का खुलासा, पिता और भाई गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बेलगहना पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया हत्या का मामला, साक्ष्य छुपाने की कोशिश भी आई सामने

बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र में हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में उमेंद सिंह पटेल पिता स्वर्गीय मलेश राम उम्र 52 वर्ष एवं उसका पुत्र शिवशंकर पटेल उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम रतखंडी शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक 20 मई 2026 को उमेंद सिंह पटेल ने चौकी बेलगहना पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पुत्र गौरीशंकर पटेल की जहर सेवन से मौत हो गई है और मौके पर जहर की शीशी भी पड़ी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच और पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान और घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। जांच में हत्या के संकेत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गौरीशंकर शराब के नशे में अक्सर घर में विवाद करता था। घटना की रात भी वह नशे में मारपीट कर रहा था। पूछताछ में पिता उमेंद सिंह पटेल, भाई शिवशंकर पटेल और एक अपचारी बालक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गौरीशंकर को मारपीट कर गिरा दिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर उसका मुंह दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद हत्या को आत्महत्या साबित करने के लिए कीटनाशक की शीशी लाकर मृतक के मुंह में डाली गई और आसपास भी फैलाया गया, ताकि मामला जहर सेवन से आत्महत्या का लगे। अगले दिन पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया गया।
बेलगहना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हत्या के साथ साक्ष्य छुपाने और सामूहिक अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सूर्यवंशी तथा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now