नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस परिवार के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, एसएसपी रजनेश सिंह ने किया भूमि पूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस परिवार के लिए बनेगा सामुदायिक भवन, एसएसपी रजनेश सिंह ने किया भूमि पूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए मिलेगी नई सुविधा

बिलासपुर पुलिस परिवार को जल्द ही सामुदायिक भवन की सौगात मिलने जा रही है। पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में पुलिस परिवार के सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा किया गया।


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह समय-समय पर पुलिस कॉलोनी में निवासरत परिवारों से मुलाकात करने पहुंचते रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने महसूस किया कि पुलिस परिवारों के लिए किसी भी प्रकार के सामाजिक या पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु उचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसके बाद उनके प्रयासों से जिला कलेक्टर द्वारा डीएमएफ एवं सीएसआर मद से सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदान की गई।


विधिवत प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 22 मई 2026 को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदित्य ग्रोवर, रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, सब इंजीनियर कुंजाम सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के सदस्य, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।


सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा से पुलिस परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित परिवारों ने इस पहल के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now