नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास, भीड़ नियंत्रण की दी गई विशेष सीख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायगढ़ पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास, भीड़ नियंत्रण की दी गई विशेष सीख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुआ अभ्यास, अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

रायगढ़ एसीजीएन :- रायगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड के दौरान पुलिस जवानों को भीड़ नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल की तैयारियों और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई क्षमता का परीक्षण किया गया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह ने परेड की सलामी ली और पूरी ड्रिल का निरीक्षण किया। उत्कृष्ट टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को उन्होंने पुरस्कृत भी किया।

एसएसपी के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न टीमों द्वारा भीड़ नियंत्रण की वास्तविक परिस्थितियों का प्रदर्शन किया गया।


ड्रिल के दौरान रक्षित निरीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट पार्टी, अश्रुगैस पार्टी, फायर पार्टी, मेडिकल टीम और इंटेलिजेंस टीम का गठन किया गया।

एक टुकड़ी को बलवाई की भूमिका दी गई, जिन्होंने कपड़े की गेंदें फेंककर उग्र भीड़ का प्रदर्शन किया।

इस दौरान भीड़ नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया।


सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर उत्पन्न स्थिति का भी डेमो प्रस्तुत किया गया, जिसमें पुलिस द्वारा संयमित कार्रवाई और रणनीतिक नियंत्रण का अभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान वास्तविक अश्रुगैस का उपयोग भी किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्वयं पूरे अभ्यास का अवलोकन कर कमियों को सुधारने के निर्देश दिए तथा जवानों को हर परिस्थिति में संयम और रणनीतिक तरीके से कार्य करने की सीख दी।
बलवा ड्रिल में सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, थाना प्रभारी पुसौर हर्षवर्धन सिंह बैस, रोहित बंजारे सहित थाना पुसौर, जूटमिल, अजाक, महिला थाना एवं रक्षित केंद्र के पुलिसकर्मी शामिल हुए।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने कहा कि यह बलवा ड्रिल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे अभ्यास पुलिस बल को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार करते हैं और भीड़ नियंत्रण जैसे संवेदनशील मामलों में उनकी दक्षता बढ़ाते हैं।
उन्होंने कहा कि त्वरित निर्णय, अनुशासन और टीमवर्क किसी भी कानून व्यवस्था स्थिति को संभालने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now