नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, धरमजयगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

परिचित युवक पर डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण का आरोप, शिकायत मिलते ही पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से दबिश देकर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय पीड़िता ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी दिनेश कौशिक निवासी ग्राम बोरो उसके और उसके पति का परिचित है। महिला ने अपने बयान में बताया कि आरोपी पिछले लगभग एक माह से उसके संपर्क में था। आरोप है कि 6 मई 2026 की दोपहर आरोपी उसके घर पहुंचा और पति के घर में नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद कमरे में घुसकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी।
पीड़िता ने लोकलाज के डर से शुरुआत में घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। महिला ने आरोप लगाया कि अगले दिन आरोपी ने फिर उसे डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में 14 मई को पीड़िता ने पूरी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।


धरमजयगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दिनेश कौशिक पिता राम प्रसाद कौशिक उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बोरो को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा और थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध अत्यंत गंभीर श्रेणी के अपराध हैं और ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस तत्काल एवं सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now