नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिरमिरी में गूंजा श्रीराम कथा का दिव्य संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

चिरमिरी में गूंजा श्रीराम कथा का दिव्य संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एमसीबी/चिरमिरी, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


संवाददाता :- सौरभ साहू

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से लिया आशीर्वाद, श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश

चिरमिरी ACGN:- सरगुजा संभाग के कोयलांचल क्षेत्र चिरमिरी की पावन धरा पर आयोजित दिव्य श्रीराम कथा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कथा स्थल पहुंचकर पूज्य  स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से अलौकिक श्रीराम कथा का श्रवण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की।


कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और मानव जीवन के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और पूरे कथा स्थल पर जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। भावपूर्ण प्रसंगों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


कैबिनेट मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन और मानव मूल्यों के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनका जीवन मन, वचन और कर्म की पवित्रता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र संपूर्ण मानवता को कल्याण, नैतिकता और सदाचार का मार्ग दिखाता है। मंत्री ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को एकता, संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा प्रदेश की धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम के अंत में मंत्री  राजेश अग्रवाल ने मंगलकामना करते हुए कहा कि दयानिधान प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और समाज में सुख, शांति एवं समृद्धि का वातावरण कायम रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now