चैन स्नैचर को पकड़वाने वाले नागरिकों का पुलिस ने किया सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
साहस और सतर्कता दिखाने वाले दो नागरिकों को पुलिस आयुक्त ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित
रायपुर ACGN:- थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग के प्रयास की घटना में साहस और सजगता दिखाकर आरोपी को पकड़ने में सहयोग करने वाले दो नागरिकों को रायपुर पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया। आम नागरिकों की तत्परता और जिम्मेदारी की सराहना करते हुए पुलिस आयुक्त ने इसे समाज के लिए सकारात्मक उदाहरण बताया।
जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कृतिका यदु निवासी बैरन बाजार रायपुर अपने घर से पैदल जिम जा रही थीं। इसी दौरान एसबीआई बैंक रीजनल कार्यालय के पास एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चैन छीनने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध क्रमांक 286/26 के तहत धारा 304(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी रेहान साहू पिता अजय साहू निवासी गोलबाजार को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के दौरान आरोपी को पकड़ने और पुलिस कार्रवाई में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले श्री हिमांशु सोनी निवासी पेंशन बाड़ा तथा श्री शोभरन सिंह ठाकुर निवासी काशीराम नगर की बहादुरी को देखते हुए पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला ने कहा कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षित समाज के निर्माण में जागरूक नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसिक कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और अन्य लोगों को भी आगे आकर सहयोग करने की प्रेरणा मिलती है।
रायपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






