नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खनन गतिविधियों में पारदर्शिता के लिए “खनन सूचना केंद्र” की स्थापना, अवैध खनन पर होगी सख्त निगरानी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खनन गतिविधियों में पारदर्शिता के लिए “खनन सूचना केंद्र” की स्थापना, अवैध खनन पर होगी सख्त निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता:- अनादि पांडेय

शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1800-233-2140 जारी, जनभागीदारी से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था

रायपुर ACGN:- रायपुर 21 मई 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में खनिज संसाधनों के प्रबंधन को अधिक पारदर्शी जवाबदेह और जनसहभागिता आधारित बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है जिसके तहत “खनन सूचना केंद्र” की स्थापना की गई है यह केंद्र खनन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी नागरिकों से सीधा संवाद और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है
संचालनालय भूविज्ञान एवं खनिकर्म द्वारा इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-2140 जारी किया गया है जिसके माध्यम से आम नागरिक अवैध खनन अवैध परिवहन और खनिज संबंधी अनियमितताओं की शिकायत सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकेंगे जिससे समयबद्ध कार्रवाई और निगरानी प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप यह सूचना केंद्र पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करेगा अब खनन गतिविधियों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एक संस्थागत तंत्र उपलब्ध होगा जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा
खनन सूचना केंद्र का संचालन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक किया जाएगा तथा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित समन्वय और कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक खनिज प्रशासन को नोडल अधिकारी बनाया गया है
मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संपदा का संरक्षण पारदर्शी उपयोग राजस्व संवर्धन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण जनसहभागिता और तकनीकी समन्वय से ही संभव है उन्होंने कहा कि यह केंद्र शासन की जवाबदेह संवेदनशील और पारदर्शी कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल है
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now