नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पीडब्ल्यूडी सचिव की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति पर जोर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पीडब्ल्यूडी सचिव की समीक्षा बैठक, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति पर जोर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, डिजिटल तकनीक और आधुनिक सॉफ्टवेयर के उपयोग से कार्यों को तेज करने के निर्देश

रायपुर ACGN:- नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
सचिव ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और गति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टेंडर प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि विभाग में अधिक दक्षता और तेजी के लिए नए तकनीकी उपकरणों, डिजिटलीकरण और आधुनिक सॉफ्टवेयर का अधिकतम उपयोग किया जाए। इससे निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग, प्रोजेक्ट प्रबंधन और गुणवत्ता नियंत्रण को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक जियो-इन्फॉर्मेटिक्स तकनीक के माध्यम से निर्माण कार्यों की निगरानी, मैपिंग और प्रोजेक्ट ट्रैकिंग को अधिक सशक्त बनाया जा रहा है। साथ ही टेंडर आबंटन, बिलिंग प्रक्रिया और भुगतान प्रणाली की जानकारी भी दी गई।
सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेशभर में चल रहे निर्माण कार्यों, आगामी परियोजनाओं और ठेकेदारों के कार्य निष्पादन की समीक्षा करते हुए समयबद्ध भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली।


बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि विभाग का लक्ष्य तकनीकी दक्षता के साथ पारदर्शी और तेज गति से विकास कार्यों को पूरा करना है, जिससे जनहित के कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल  अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now